राज्य स्तरीय थांग-टा चैंपियनशिप में जमालपुर के खिलाड़ियों किया शानदार प्रदर्शन
मुंगेर, जून 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लखीसराय के खेल भवन में 12 से 14 जून तक आयोजित 6वीं बिहार राज्य स्तरीय थांग-टा (मार्शल आर्ट) चैंपियनशिप में जमालपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, तथा कई पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता का आयोजन बिहार थांग-टा संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मुंगेर जिला की ओर से जमालपुर के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। सब जूनियर बालक वर्ग के अंडर-45 किलोग्राम वर्ग में अदयंत गौतम एवं अंडर-49 किलोग्राम वर्ग में कृष्ण भार्गव ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां सब जूनियर बालिका वर्ग के अंडर-33 किलोग्राम वर्ग में इशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी तरह कुसुम भारती ने भी स्वर्ण पदक जीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.