राज्य स्तरीय तैराकी में फरीदाबाद के तैराकों ने 11 पदक जीते
फरीदाबाद, सितम्बर 18 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। अंबाला में गुरुवार को संपन्न एसजीएफआई राज्य तैराकी प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के फरीदाबाद के युवा तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में वेरुष्का दहिया ने सर्वाधिक चार पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने 11 पदक हासिल किए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लो और सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा बधाई दी है। प्रेम शर्मा ने बताया कि वेरुष्का दहिया ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने 400 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में कांस्य तथा 400 मीटर मेडले रिले में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा बनकर कुल चार पदक अपने नाम किए। अन्य खिलाड़ियों ने भी अलग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.