राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में दीपशिखा ने जीता दो स्वर्ण
देवरिया, अगस्त 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। वाराणसी में चल रही राज्य स्तरीय सीनियर समन्वय तैराकी प्रतियोगिता में जिले की दीपशिखा ने व 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक व 50 मीटर फ्री स्टाईल में दो स्वर्ण पदक जीतकर पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। उसकी इस उपलब्धि पर परिवार सहित खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। दीपशिखा तैराकी संघ के कोच अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है। सामान्य परिवार से निकलकर मेहनत, लगन और हौसले के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है और यह सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। जिला तैराकी संघ के कोच गुप्ता के नेतृत्व में देवरिया की टीम वाराणसी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है। यह भी पढ़ें- प्रदेश स्तरीय तैराकी शुरू, अनुराग-सत्यम को पदक टीम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जिले के लिए गौरव का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.