सराईकेला, जुलाई 10 -- खरसावां। झारखंड तैराकी संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 24 से 26 जुलाई तक रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होटवार स्थित स्विमिंग पूल में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में टीम चयन के लिए 12 जुलाई (रविवार) को सुबह 8 बजे से खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में चयन ट्रायल का आयोजन होगा। जिला तैराकी संघ की ओर से आयोजित चयन शिविर में जिले के सभी इच्छुक बालक एवं बालिका तैराकों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में 8 से 18 आयु वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय हैंडबॉल के लिए जिला टीम का चयन 12 को इसमें फ्री-स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट...