गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- - बाराबंकी स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप हुई गाजियाबाद, संवाददाता। बाराबंकी स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय 10वीं सब जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में जिले के दर्श सिंघल ने ओलंपिक राउंड स्पर्धा में कांस्य पदक और मिक्स डबल टीम में कंपाउंड स्पर्धा में दर्श और अक्षिता त्यागी ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में 45 जिलों से लगभग 435 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें तंरदाजी की तीन विधा, इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने किया। गाजियाबाद से कोच शकील अहमद के नेतृत्व में 14 सदस्यीय दल ने चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। इस अवसर पर गाजियाबाद तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.