पलामू, नवम्बर 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 14 से 17 नवंबर तक जमशेदपुर के खेल परिसर में प्रायोजित हैं। प्रतियोगिता के लिए संत मरियम आवासीय विद्यालय के 5 तीरंदाज चयनित किए गए है। चयनित खिलाड़ियों में प्रीतम राज, विशाल कुमार, इलावेनील सिंह, अभय कुमार और प्रीतम मेहता शामिल हैं। स्कूल में आयोजित समारोह में प्राचार्य कुमार आदर्श ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत मरियम विद्यालय के खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि ये सभी खिलाड़ी न केवल पलामू बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन करेंगे। सभी चयनित खिलाड़ी कोच सुमित बर्मन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। सुमित बर्मन ने कहा कि बच्चों ने कठिन परिस्थितियों में भी नियमित अभ्यास जारी रखा और अपने खेल में लगातार सुधार किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.