राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बोकारो ने जीते पांच पदक
बोकारो, अक्टूबर 5 -- दुमका के एकलव्य तीरंदाजी केंद्र, कमार दुधानी में आयोजित 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के तीरंदाजों ने एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। इंडियन राउंड की व्यक्तिगत स्पर्धा में कुलदीप महतो ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। इंडियन राउंड बालक टीम स्पर्धा में कुलदीप महतो, राहुल महतो, संदीप महतो और विष्णु बाउरी की टीम ने कांस्य पदक जीता। कंपाउंड बालिका टीम स्पर्धा में आरती कुमारी, अपूर्वा बांडो और अंजना यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, कंपाउंड मिक्स टीम स्पर्धा में रुद्राज पाण्डेय और आरती कुमारी की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया। टीम के प्रशिक्षक महेंद्र करमाली, मोहन कुमार साहू, बुद्धेश्वर मुर्मू और हेमंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.