राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आयुषी ने जीता गोल्ड
देवरिया, अगस्त 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में आयुषी कुशवाहा ने जूनियर वर्ग अंडर-52 में पहले मुकाबले में अयोध्या के खिलाड़ी को 4-2, 5-3 व दूसरे मुकाबले में आगरा के खिलाड़ी को 8-6 व 10-7 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं सत्यम मिश्रा ने सीनियर- 68 किलोग्राम में मुरादाबाद के खिलाड़ी को 7-2 व 6-3 से हराकर रजत पदक प्राप्त किया। आयुषी का उत्तर प्रदेश टीम में चयन किया गया है। सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रशिक्षक गिरीश सिंह की देखरेख में स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। यह भी पढ़ें- छह साल की प्रियांगी बनीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियन खिलाड़ियों की सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.