राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते
फरीदाबाद, सितम्बर 14 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा राज्य स्तरीय अंडर-14 विद्यालय तलवारबाजी प्रतियोगिता में जिले के छात्र एवं छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित शिव नादर स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने ईपी, फॉइल और सैबर स्पर्धाओं में भाग लिया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लो ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी है। प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि बालक वर्ग की फॉइल स्पर्धा में रेवाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि फरीदाबाद को रजत पदक मिला। जींद और हिसार ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किए। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: राज्य स्तरीय स्कूल तीरंदाजाी में 19 खिलाड़ियों ने पदक जीते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.