लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ। राज्य स्तरीय डॉ. सम्पूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता पांच दिसम्बर को कानपुर के चुन्नीगंज स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज में होगी। विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मण्डल के चार विद्यार्थी वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसमें राजकीय इण्टर कॉलेज सीतापुर के कक्षा 11 के दो छात्र अमन कुमार भारती (पक्ष में) व प्रशान्त कुमार (विपक्ष में) और रफी अहमद किदवई इण्टर कॉलेज हरदोई के 11 वीं के वीरेश अवस्थी (पक्ष में) व संतोष शुक्ला विपक्ष में अपना भाषण प्रस्तुत करेंगे। इस वर्ष डॉ. सम्पूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता का शीर्षक नारी सशक्तिकरण एक भ्रम अथवा यथार्थ रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.