हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विभिन्न खेलों के लिए आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तर के बाद राज्य स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। हॉकी बालिका वर्ग में प्रांसी गुप्ता, नित्या पाल, आशीष पाल, हर्ष, आदित्य शुक्ला, यशवर्धन पाण्डेय, कार्तिकेय, तंसिका एवं रूपा का चयन हुआ। जूडो में अजय श्रीवास्तव और शिवांश दीक्षित, एथलेटिक्स में गौरव वर्मा व आकाश सोनही का चयन किया गया। फुटबॉल में हर्ष मिश्रा, मो. अनस, शिवम वर्मा और कार्तिक सिंह को चयनित किया गया है। क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.