राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में अंशिका ने जीता स्वर्ण पदक
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरनगर भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्राओं ने लखनऊ में हुई 37वीं अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। अंडर-14 वर्ग में विद्यालय की कक्षा 7-बी की मेधावी छात्रा अंशिका ने अपने शानदार खेल कौशल के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। अंशिका का चयन आगामी एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की आचार्या शशि प्रभा छात्राओं के साथ लखनऊ में मौजूद रहीं। साथ ही विद्यालय की खेल शिक्षिकाएं सीमा सिंह एवं सपना पुंडीर के निरंतर प्रशिक्षण का लाभ भी खिलाड़ियों को मिला। छात्राओं के मुजफ्फरनगर लौटने पर विद्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा ने विजेता छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.