मधेपुरा, अगस्त 6 -- मधेपुरा निज संवाददाता टाउन हॉल स्थित टेबल टेनिस प्रशिक्षण केंद्र से बुधवार को मधेपुरा की टीम मुजफ्फरपुर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई। टीम का प्रशिक्षण प्रदीप श्रीवास्तव, मनीष कुमार (एनआईएस प्रशिक्षक) एवं प्रियांशु रॉय के मार्गदर्शन में हुआ। टीम के साथ अभिजीत मैनेजर के रूप में मौजूद हैं। रवाना होने से पूर्व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं मधेपुरा का नाम रोशन करने की कामना की गई। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बिहार स्टेट रैंकिंग चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...