साहिबगंज, अप्रैल 6 -- उधवा। मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत राज्य स्तरीय टीम ने सोमवार को दक्षिण पलाशगाछी पंचायत का भौतिक सत्यापन किया । राज्य सांसधन कार्यक्रम (रांची) के प्रतिनिधि मनीष झा के नेतृत्व में टीम के साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिजीत कुमार एवं पंचायत की मुखिया नफीसा खातून थीं। टीम ने पंचायत सचिवालय, आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा विद्यालयों का निरीक्षण कर वहां संचालित योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेख संधारण व आम नागरिकों को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। कई स्थानों पर कार्य संतोषजनक पाए गए, जबकि कुछ बिंदुओं पर सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। मुखिया नफीसा खातून ने बताया कि पंचायत में सभी विकास ...