बहराइच, दिसम्बर 14 -- बहराइच, संवादाता। शासन की ओर से नामित स्टेट की टीम रविवार को मेडिकल कॉलेज पहुंची। टीम में डॉ.जय प्रकाश सिंह, डॉ.देवेश कुमार ने अस्पताल के वार्डों का भ्रमण किया और मरीजों से मिलने वाली चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी ली। इस पर मरीजों ने संतोषजनक व्यवस्था बताई। टीम सबसे पहले इमरजेंसी विभाग पहुंची। वहां भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया। इसके आद बाल रोग विभाग में भर्ती बच्चों को देखा। पीआईसीयू में वेंटीलेटर आदि की जांच की। इसके अलावा आईसीयू वार्ड, रेडियोलोजी विभाग, रक्त कोष विभाग, डायलिसिस यूनिट, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का निरीक्षण किया। संतोषजनक व्यवस्था मिलने पर चिकित्सीय सुविधा को सहारा गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. प्रोफेसर संजय खत्री, उप प्रधानाचार्य डॉ. प्रोफेसर शहनवाज मालिक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.