राज्य स्तरीय टीम ने बोधगया सीएचसी का किया गुणवत्ता मानकों पर गहन निरीक्षण
गया, अगस्त 1 -- बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत राज्य स्तरीय मूल्यांकन किया गया। राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा विभिन्न गुणवत्ता मानकों का गहन निरीक्षण किया। मूल्यांकन टीम में शामिल डॉ. प्रियंका और अनुबाला भारती ने अस्पताल के नौ प्रमुख मानकों का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, प्रसूति सेवाएं, दवा वितरण, प्रयोगशाला, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, रिकॉर्ड संधारण, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से जांच की गई। टीम ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से आवश्यक जानकारी लेने के साथ अभिलेखों का भी सत्यापन किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलेश कुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.