चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- मनोहरपुर। गुरुवार को राज्य स्तरीय टीम ने बारंगा पंचायत का दौरा किया। उत्कृष्ट पंचायत के नामित इस पंचायत में टीम के अधिकारियों ने सबसे पहले पंचायत भवन में बैठक कर मुखिया और अन्य पंचायती जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्थानीय प्रशासन के लोगों आदि से जानकारी हासिल की। उसके बाद टीम ने पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दौरा कर वहां अध्ययनरत बच्चों से बात की और उनसे स्कूल में व्याप्त सुविधाओं और पढ़ाई के स्तर की पड़ताल पाठ्य-पुस्तक के जरिए की। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। वहीं बताया जाता है कि जिले के 217 पंचायतों में उत्कृष्ट पंचायत के लिए बारंगा पंचायत नामांकित हुआ है। इसमें पंचायत में व्याप्त सुविधाओं और कार्य के हिसाब से अंक दिया जाता है। तब मुख्यमंत्री के हाथों विजेता पंचायत को अवार्ड और विकास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.