देवघर, जुलाई 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कटघरी देवीपुर देवघर में गुरुवार को शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय टीम द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस टीम का नेतृत्व शिक्षा विभाग की उपसचिव जयंती देवगम ने की। उनके साथ राज्य एवं जिला स्तर के विभिन्न पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पीएम श्री विद्यालय के लिए निर्धारित 17 मानकों के अनुरूप विद्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। टीम द्वारा विद्यालय का पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, किचन गार्डेन, कक्षाओं, स्वच्छता व्यवस्था, हरबल गार्डेन, एक भारत श्रेष्ठ भारत, एक्सपोजर विजिट, एक्सपर्ट टॉक, बैगलेस डे, यूथ क्लब, इको क्लब, वार्षिक खेल, स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावक-शिक्षक बैठक, मेंटल हेल्थ एवं कैरियर काउंसलिंग, समर कैंप तथा सेल्फ...