पाकुड़, अप्रैल 10 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले में संचालित वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की प्रगति के आकलन हेतु दो दिवसीय राज्य स्तरीय टीम द्वारा व्यापक क्षेत्रीय भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय टीम का नेतृत्व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अमित कुमार द्वारा किया गया। भ्रमण दल में डब्लूएचओ राज्य समन्वयक डॉ अभिषेक पॉल, डब्लूएचओ जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ हसीब, राज्य परामर्शदाता श्री बिनय, श्री जयंत देव सिंह सहित अन्य राज्य स्तरीय सलाहकार, जिला एवं प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। टीम द्वारा सदर प्रखंड, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा एवं अमड़ापाड़ा प्रखंडों का भ्रमण करते हुए विभिन्न गांवों में संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इनडोर रेसिडुअल स्प्रे, सर्विलांस, केस फॉलोअप एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का बा...