सराईकेला, सितम्बर 27 -- सरायकेला, संवाददाता। स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही कायाकल्प योजना के तहत शुक्रवार को सदर अस्पताल सरायकेला का अंतिम चरण का निरीक्षण किया गया। राज्य स्तरीय टीम की सदस्य निरल कुजूर ने सरायकेला-खरसावां जिला की क्वालिटी चेक टीम की सदस्य अंजू गोप प्रधान के साथ मिलकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधक संजीत राय समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों की जांच तीन कड़े चरणों में पूरी होती है। पहले चरण में अस्पताल स्तर पर इंटरनल असेसमेंट किया जाता है। दूसरे चरण में दूसरे जिले के डॉक्टरों की टीम द्वारा पीयर असेसमेंट किया जाता है और तीसरे चरण में राज्य स्तरीय टीम द्वारा एक्सटर्नल अस...