जमुई, दिसम्बर 31 -- जमुई, निज संवाददाता सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को सृदृढ़ करने के उद्देश्य से दो दिवसीय दौरे पर पहुंची एनक्यूएएस की राज्य स्तरीय टीम द्वारा दूसरे दिन मंगलवार को सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, मैटरनिटी वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी, लैंब, ब्लड बैंक, जेनरल वार्ड, दवा काउंटर, एसएनसीयू का अंकेक्षण किया गया। साथ ही विभिन्न वार्डों के प्रभारी तथा अस्पताल प्रबंधक के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अंकेक्षण के दौरान राज्य स्तरीय टीम में शामिल डा. सामंत मनीष देव एवं डा. अखिलेश कुमार राणा ने अस्पताल परिसर में साफ सफाई को देख कर प्रशंसा व्यक्त किया। प्रसव कक्ष एवं रेडियोलॉजी विभाग के कार्य प्रणाली, साफ सफाई, रिकॉर्ड संधारण, एवं कार्य के प्रति डेडीकेशन को देखते हुए उनकी काफी सराहना की। अंकेक्षण के दौरान महिला चिक...