पूर्णिया, मार्च 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य स्तरीय टीचिंग लर्निंग मैटेरियल मेले में पूर्णिया जिले के शिक्षकों ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार और प्रभावी प्रस्तुति से जिले का नाम रोशन किया है। मेले में पूर्णिया के तीन शिक्षकों को टॉप 10 में स्थान प्राप्त हुआ, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। हिंदी विषय के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जनकबाग, कुल्लाखास कसबा के पूजा बोस तथा प्राथमिक विद्यालय हर्रा फसिया की शिक्षिका प्रेरणा साह ने अपने अभिनव और आकर्षक टीएलएम मॉडल के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 में स्थान बनाया। वहीं उर्दू विषय में मध्य विद्यालय बरेटा संथाल कसबा की शिक्षिका नुजहत आरा ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से टॉप 10 में जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य शिक्षकों ने भी अपने टीएलएम मॉडल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.