राज्य स्तरीय जैवलिन थ्रो में रंजना ने जीता कांस्य पदक
गंगापार, अक्टूबर 5 -- एथलीट रंजना यादव ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी उपलब्धि से परिजनों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। मऊआइमा के मलकिया गहरपुर निवासी रंजना यादव ने लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोमवार को जैवलिन थ्रो में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। रंजना की उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई। रंजना पांच बहनों और तीन भाइयों में चौथे नंबर की हैं। उनके बड़े भाई पवन कुमार यादव बीएसएफ में तैनात हैं। छोटे भाई शिवम यादव पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उनसे छोटे भाई चंदन यादव पोलवॉल्ट में प्रदेश स्तर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.