दुमका, सितम्बर 8 -- दुमका। साहेबगंज में 12 से 14 सितंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दुमका जिला टीम का चयन कर लिया गया है। चयन प्रतियोगिता का आयोजन शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम में किया गया था जिसमें जिले भर के लगभग 70 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। एनआईएस कोच मुकेश कुमार ने खिलाड़ियों के स्किल, बॉडी लैंग्वेज, परफॉर्मेंस और टीम वर्क के आधार पर 14 बालक और 14 बालिकाओं का चयन किया। बालक टीम में राजवीर, सोनू कुमार, निरंजन कुमार, नीरज कुमार, अनीश कुमार, विकास भंडारी, जयंत कुमार, नीतीश मंडल, चंदन कुमार, अमन कुमार, अभिषेक कुमार, बिट्टू और सोहन सहित 14 खिलाड़ी शामिल हैं। इस टीम के कोच शशि हांसदा और मैनेजर अजय मिर्धा होंगे।वहीं बालिका टीम में लक्ष्मी कुमारी, देविका कुमारी, पिंकी कुमारी, पायल कुमारी, गंगा कुमारी, सुष्म...