राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन
शामली, अगस्त 19 -- शहीद उधम सिंह स्टेडियम में बुधवार को 61वीं उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप-2026 के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामली का प्रतिनिधित्व करेंगे। शामली एथलेटिक्स संघ के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल सुबह आठ बजे शुरू हुआ। अंडर-14 ट्राईथलन में ग्रुप ए से मानवी चौहान और शौर्य, ग्रुप बी से वर्ष और शिवम तथा ग्रुप सी से सोनिका और आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- 20 को होगा जिला एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल द्वितीय स्थान पर क्रमशरू संजना, रचित, अन्वी, तरुण, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.