रुद्रपुर, नवम्बर 20 -- रुद्रपुर। जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान में 29-30 नवंबर तक इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी में दो दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सु प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें राज्य के लगभग 800 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें खिलाड़ी जु-जित्सु खेल की नेवाजा, फाइटिंग एवं डूओ शो इवेंट्स में अपना दमखम दिखाएंगे। जिला जु-जित्सु एसोसिएशन के महासचिव ऋषि पाल भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी दिसंबर माह में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी में आयोजित होने जा रही सब जूनियर, कैडेट, जूनियर नेशनल जु-जित्सु चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.