हाजीपुर, मई 8 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता आरा (भोजपुर) खेल भवन में आयोजित 12वीं बिहार स्टेट ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2026 में वैशाली जिला बल के सिपाही मनु राज ने राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के 71 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीता। इससे पुलिस विभाग में खुशी और गर्व का माहौल है। शुक्रवार को वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने सिपाही मनु राज को बधाई देते हुए आगामी मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। वहीं वैशाली पुलिस एवं सभी सहकर्मियों ने बिहार स्टेट ग्रैपलिंग गोल्ड मेडलिस्ट मनु राज को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में मेरठ, हापुड़, बागपत का शानदार प्रदर्शन - घनश्याम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.