पलामू, अगस्त 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में पलामू जिला गतका संघ के 50 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ी शुक्रवार को भोपाल एक्सप्रेस से धनबाद रवाना हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 और 23 अगस्त को संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, हीरक रोड, धनबाद में किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 और अंडर-25 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पलामू की टीम में संत मरियम स्कूल, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, ब्राइट लैंड स्कूल, ओरिएंट पब्लिक स्कूल और द कराटे एकेडमी के खिलाड़ी शामिल हैं। पलामू जिला गतका संघ के सचिव सुमित वर्मन के निर्देशन में टीम धनबाद रवाना हुई। टीम के साथ संघ के सह-सचिव दीपक तिवारी, दीपेंद्र सिंह और सदस्य मृत्युंजय कुमार भी गए हैं। खिलाड़िय...