इटावा औरैया, मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश खो खो की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खो खो टूर्नामेंट के लिए इटावा के बालक, बालिकाओं की टीमों का चयन किया गया है। यहां जिला खो खो एसोसिएशन की ओर से एसपीएस ग्लोबल स्कूल कैस्त जसवंतनगर में यह चयन ट्रायल किया गया। इसमें बालकों की टीम के लिए 15 छात्रों और बालिकाओं की टीम के लिए 15 छात्राओं का चयन किया गया। मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश यादव ने बालक बालिकाओं की खेल को देखा और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होने कहा कि जिनका चयन नही हो पाया है वे अपने प्रयास जारी रखें। टीम चयन के लिए पर्यवेक्षक के रुप में जुबेर मौजूद रहे। चयन की यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरु होकर दोपहर बाद तक चली। इसमें 200 से अधिक बालक बालिकाओं ने चयन के लिए दावेदारी की। यह सभी चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भा...