राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जनपद टिहरी से खिलाड़ियों का चयन
देहरादून, सितम्बर 21 -- नई टिहरी। आगामी 2 से 3 अक्टूबर को हल्द्वानी में होने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन किया गया है। रविवार को आयोजित यह ट्रायल जिला खेल कार्यालय, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के समन्वय से किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में खिलाड़ियों की खेल क्षमता, गति, कौशल, फिटनेस एवं प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। चयन प्रक्रिया में खेल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.