फतेहपुर, सितम्बर 1 -- फतेहपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ऐरायां एवं विजयीपुर की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 20 छात्राओं का दल मंगलवार को राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गोरखपुर रवाना हुआ। बीएसए प्रिंसी मौर्या ने लेखाधिकारी एवं बीईओ मुख्यालय की मौजूदगी में छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएसए ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। कहा कि छात्राएं पूरी मेहनत, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें और अपने प्रदर्शन से जनपद का नाम रोशन करें। डीसी शीलू त्रिपाठी ने बताया कि दोनों बॉ विद्यालयों की इन छात्राओं ने मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुन...