राज्य स्तरीय खरीफ गोष्ठी में सीडीओ ने बताए खीरी में खेती के नवाचार
लखीमपुरखीरी, मई 24 -- लखनऊ में आयोजित हुई मंडलीय व राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में खीरी जिले के सीडीओ अभिषेक कुमार ने जिले में खेती में हो रहे नवाचारों को बताया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री रहे वहीं अध्यक्षता कृषि उत्पादन आयुक्त ने की। गोष्ठी में खरीफ फसलों के उत्पादन में वृद्धि, सिंचाई व्यवस्था आदि पर जोर दिया गया। फसली ऋण व किसान क्रेडिट कार्ड वितरण पर भी चर्चा की गई। गोष्ठी में सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि खीरी जिले में खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए धान, मक्का, अरहर, उड़द, मूंगफली व तिल सहित विभिन्न फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन में वृद्धि की कार्ययोजना तैयार की गई है। कृषि यंत्रीकरण योजनाओं, फार्मर रजिस्ट्री व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति पर भी चर्चा की गई। इस दौरान प्राकृतिक खेती, एफपीओ आधारित कृषि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.