गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। एमजी इण्टर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र और राज्यस्तरीय क्रिकेटर प्रखर श्रीवास्तव माध्यमिक विद्यालयी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रखर, 2022 से लगातार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, धैर्य के साथ कड़ी मेहनत करके अगर कोई खिलाड़ी अनुशासन में रहता है तो उसका खेल दिन प्रतिदिन संवरता है। वह आने वाली भविष्य की हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तत्पर रहता है। वे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिशन द्वारा लगातार तीन वर्षों से लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा में प्रदेशीय टीम में चयन के लिए ट्रायल दिया। 2022-23 अंडर 14 गोरखपुर में राज्यस्तरीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया।2023-24 अंडर14 अयोध्या में आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगि...