वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी। मुरादाबाद में 28 से 30 जनवरी तक आयोजित पुरुष सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम चैंपियन बनी है। 6 स्वर्ण पदक, 2 रजत और 5 कांस्य पदक जीत वाराणसी मंडल ने 265 अंक जुटाए। मेरठ मंडल उपविजेता एवं कानपुर मंडल तीसरे स्थान पर रहा। फ्री स्टाइल में 61 किलो में आशुतोष पाल ने कांस्य, 70 किलो में अनिल यादव ने रजत, 74 किलो में मुलायम यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 79 किलो में विशाल यादव ने कांस्य, 92 किलो में साजन पाल और 125 किलो में अभिषेक यादव ने स्वर्ण पदक जीता। ग्रीको रोमन में 55 किलो में अवधेश यादव ने स्वर्ण, 60 किलो में बजरंग राजभर ने कांस्य, 63 किलो में राजकुमार मौर्य ने स्वर्ण, 67 किलो में रितेश पटेल ने स्वर्ण, 77 किलो में विष्णु गुप्ता ने कांस्य, 82 किलो में हरिश्चंद्र यादव ने कांस्य और 97 किलो में नितिन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.