साहिबगंज, नवम्बर 18 -- साहिबगंज। 26वीं सीनियर झारखंड पुरुष फ्री स्टाइल , ग्रीको रोमन एवं महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में साहिबगंज का जबरदस्त प्रदर्शन रहा। कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। साहिबगंज जिले से 28 सदस्य टीम ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता पलामू के हरिहरगंज स्थित सीता हाई स्कूल मैदान में 14 से 16 नवंबर तक संचालित हुई। साहिबगंज जिला को ओवर ऑल चैंपियनशिप प्राप्त हुआ है। फ्री स्टाइल पुरुष में समीर कुमार यादव, सुशांत सौरव, मनीष कुमार यादव, सोनू यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है । वहीं आदित्य कुमार ने द्वितीय स्थान और गुंजन कुमार यादव ,राजू कुमार यादव, राजू यादव व आशीष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। दूसरी और ग्रीको रोमन में पुरुष वर्ग में दीपक कुमार, सत्यम कुमार व सतीश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है...