राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता को होगा चयन ट्रायल
भदोही, मई 21 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय 23 वर्षीय महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 31 मई से दो जून तक होगा। प्रदेश के तमाम जिलों से आए पहलवान अपने दम-खम का प्रदर्शन करेंगे। कुश्ती दंगल को लेकर स्थानीय पहलवानों में भी खास उात्साह देखने को मिल रहा है। कुश्ती दंगल में प्रतिभाग करने के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 22 मई को जिला स्टेडियम मुंसीलाटपुर में होगा। शाम चार बजे से शुरू हुए चयन ट्रायल में पहलवानों को प्रतिभाग करने के लिए चयिनत किया जाएगा। जिला स्तरीय कुश्ती चयन ट्रायल जिला क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार व कुश्ती प्रशिक्षक माजिद अली के नेतृत्व में होगा। यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.