राज्य स्तरीय कुराश-जूडो प्रतियोगिता में पलिया की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- पलियाकलां। सहारनपुर में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, जूडो, भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2026-27 में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वनग्राम पलिया की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की पांच छात्राओं ने कुराश तथा पांच छात्राओं ने जूडो स्पर्धा में प्रतिभाग किया। कुराश प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने-अपने भार वर्ग में दमखम दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए करीना, आशिका और अनन्या ने कांस्य पदक हासिल किए। वहीं जूडो प्रतियोगिता में भी करीना ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। बेटियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचाने और उनकी तैयारी में विद्यालय की वार्डेन रेनू यादव की अहम भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.