फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जेसी बोस यूनिवर्सिटी के शाकुंतलम इंडोर हॉल में शनिवार एवं रविवार को जिला किकबॉक्सिंग संघ 25वीं रजत जयंती ऑल हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राज्य के 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान मेरिट के आधार पर खिलाड़ियों का नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026" का चयन किया जाएगा। जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं विकास वर्मा मुख्य अतिथि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...