बदायूं, अप्रैल 20 -- राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले के शिक्षक सम्मानित बदायूं। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ये वह शिक्षक हैं, जिनके विद्यालय में पांच या पांच से अधिक छात्रों का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा में हुआ है। लखनऊ में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में संविलियन विद्यालय हर्रायपुर के कुंवरसेन भी हैं। इनके सर्वाधिक 18 छात्रों का चयन हुआ है। उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता के शिक्षक प्रवीण कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरिया बाकरपुर के विनीत सोलंकी,उच्च प्राथमिक विद्यालय चिचैटा के पवनेश, कंपोजिट विद्यालय करनपुर के अमित बाबू, प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा नूतन के राजेश कुमार,उच्च प्राथमिक विद्यालय संजरपुर बालजीत की योगिता रानी को भी लखनऊ में सम्मानित किया गया...