राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की बालिकाओं का जलवा
वाराणसी, अगस्त 20 -- वाराणसी। लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित 70वीं राज्य कराटे प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की आठ बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए। इनमें तीन खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता (एसजीएफआई) के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। प्रतियोगिता में अंशिका तिवारी, रिशु यादव और दृष्टि चौबे ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की। वहीं अंजली कुमारी ने रजत पदक, जबकि अंशु यादव और रोली कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर वाराणसी मंडल का गौरव बढ़ाया। स्वर्ण पदक विजेता अंशिका तिवारी, रिशु यादव और दृष्टि चौबे आगामी नवंबर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह भी पढ़ें- आशी पटेल ने राष्ट्रीय ताइक्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.