उरई, अप्रैल 28 -- उरई। उत्तर प्रदेश कराटे संघ के तत्वावधान में आयोजित सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर राज्य कराटे चैंपियनशिप में जालौन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। जिला कराटे संघ जालौन से जुड़े खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दमदार खेल दिखाते हुए तीन पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में हयात मार्शल आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन और साहस का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे जिले में खुशी का माहौल है। विजेता खिलाड़ियों में श्रीम तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया, वहीं अंश कुमार और समीर अहमद ने अपनी-अपनी श्रेणियों में शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। यह भी पढ़ें- राज्य कराटे चैंपियनशिप में रामगढ़ का जलवा, 86 पदकों के साथ बढ़ाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.