जमशेदपुर, जून 9 -- धनबाद में रविवार को आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रांची की टीमों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पुरुष वर्ग में रांची ने खिताब अपने नाम किया, जबकि पूर्वी सिंहभूम की टीम उपविजेता रही। डे बोर्डिंग रांची ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में भी रांची की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। गुमला की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि धनबाद की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। यह भी पढ़ें- झारखंड राज्य स्तरीय अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता :रांची सेंटर आफ एक्सीलेंसी बना ओवरऑल चैम्पियन आयोजन समिति न...