बेगुसराय, जुलाई 27 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेगूसराय जिला की ओर से बालिका अमरपुर टीम सीतामढ़ी के लिए रवाना हुई। कोच मिथलेश कुमार ने बताया कि पहली बार गढ़हरा से बालिका खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल हुई है। वहीं खेलप्रेमी सुरेन्द्र कुमार, मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा, कुमार विनीताभ,संजय सिंह,शिवजी कुमार,दानिश महबूब आदि ने शुभकामना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...