राज्य स्तरीय औषधि विज्ञान प्रश्नोत्तरी में मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने पाया दूसरा स्थान
हरदोई, जुलाई 27 -- हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की एमबीबीएस 2024-25 बैच की चार छात्राओं ने राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालयीय औषधि विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली के औषधि विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के कई प्रतिष्ठित चिकित्सा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। महाविद्यालय की छात्राएं वंशिता साहू, साधना गुप्ता, शिवानी यादव और फातिमा मुकद्दस ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। छात्राओं की सफलता का श्रेय औषधि विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. तन्वी आजमी के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण को दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.