राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में पूर्णिया ने झटके 27 मेडल
पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार एथलेटिक संघ के तत्वाधान में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पटना में आयोजित चार दिवसीय 92 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न र्स्पधा में 27 मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। जिला एथलेटिक संघ ने इन सभी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन पर सभी को बधाई दी है। संघ ने बताया कि पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के सभी 38 जिलों के लगभग 1600 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में अपनी अलग पहचान बनाते हुए कुल 27 मेडल प्राप्त किए। इनमें 12 गोल्ड, 7 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही अंडर 14 आयु वर्ग की बालिकाओं ने चैंपियनशिप का उपव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.