राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में मथुरा को मिले दो स्वर्ण पदक
मथुरा, अगस्त 25 -- मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 61वीं राज्य स्तरीय जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मथुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना खाता खोला। सचिव जय सिंह ने बताया कि अंडर-18 आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में मथुरा के खिलाड़ी कृष कुमार ने 53.86 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-18 आयु वर्ग में आदर्श चौधरी ने हेप्टाथलॉन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आदर्श चौधरी ने हेप्टाथलॉन के सात इवेंटों में हिस्सा लिया। उन्होंने 110 मीटर बाधा दौड़, शॉट पुट, हाई जंप और 1000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लांग जंप, जैवलिन थ्रो और 200 मीटर में द्वितीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.