साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज। झारखंड एथलेटिक्स संघ व जिला प्रशासन (बोकारो) की ओर से 18 से 19 अप्रैल तक बोकारो के चंदनक्यारी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए साहिबगंज जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में जिले से पांच एथलीट हुस्नआरा प्रवीण (लम्बी कूद),सोनोत मरांडी,सुजीत सरकार (5000मी. एवं 10,000 मी.),अनिल मुर्मू (800 मी.,1500मी.), नीरज यादव (जेवलिन थ्रो) में भाग लेने के लिए चंदनक्यारी, बोकारो के रवाना हुए। पांचों एथलीटों को डीसी हेमंत सती,अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, प्रकाश सिंह बादल समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय एथलीट फजल ने खिलाड़ियों को...