राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
हाथरस, अगस्त 28 -- हाथरस। हसायन के गाँव गडौला की महिला खिलाड़ी ने 23 से 25 अगस्त तक आयोजित 61वीं उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जेवलिन थ्रो में रजत पदक हासिल किया। हरषिता के इस शानदार प्रदर्शन के बाद अब वह नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी और वहाँ उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।हरषिता की इस उपलब्धि पर हाथरस एथलेटिक्स संघ के सचिव दलवीर सिंह, जिला खेल अधिकारी काशी नरेश, सत्यदेव पचौरी, मान सिंह, इंटरनेशनल कोच हरिओम चौधरी, सचिन शर्मा, अमरेश पोनिया एवं सोमेश ने उन्हें बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। महिला खिलाड़ी की उपलब्धि न केवल उनके परिवार और गाँव गडौला, बल्कि पूरे हाथरस जनपद के लिए गौरव की बात है। उम्मीद है कि नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में भी हरषिता शानद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.