भदोही, फरवरी 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन संघ भदोही द्वारा सोमवार को पटेल नगर स्थित छात्रावास मैदान में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को खिलाड़ियों का चयन किया गया। पदाधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों से अभ्यास कराने के साथ ही उन्हें चयनित किया गया। चयनित खिलाड़ियों के चेहरे पर खास ही उत्साह देखने को मिला। निर्णायक के रूप में आए अचितानंद राय एवं खेल सचिव कैलाश नाथ पाल ने बताया कि मैदान में एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा विभिन्न खेल में खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयिनत हुए यह खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। डिस्कस थ्रो में सूरज यादव चयनित हुए। इसी तरह विभिन्न खेल में भी खिलाड़ियों का चयन किया गया। बताया कि चयनित हुए खिलाड़ी 18 और 19 फरवरी को राज्य स्तरीय पंडित मदन मोहल मालवीय स्टेडियम में प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हि...