राज्य स्तरीय एथलेटिक्स : सरायकेला-खरसावां के खिलाड़ियों ने जीते दो पदक
सराईकेला, सितम्बर 8 -- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स : सरायकेला-खरसावां के खिलाड़ियों ने जीते दो पदक सरायकेला,संवाददाता। तीसरे झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दो पदक (एक रजत और एक कांस्य) जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राधा कुमारी (अंडर-20, बालिका वर्ग) ने 100 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। अस्मित कुमार (अंडर-20, बालक वर्ग) ने हैमर थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया।जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। यह भी पढ़ें- जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने 18 सदस्यीय टीम बोकारो पहुंची खिलाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.